भोगांव: भोगांव में मामूली विवाद के चलते हुआ खूनी संघर्ष, छह लोग हुए घायल
भोगांव थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जहां मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में दो पक्ष आमने-सामने लाठी-डंडों के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि इस पूरे घटनाक्रम में महिलाएं भी मौजूद हैं और बीच-बचाव की कोशिशें भी साफ दिखाई दे रही हैं।