दातागंज: मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव महेरा में जमीनी विवाद को लेकर पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणों और सरदारों के बीच चले ईंट-पत्थर
मंगलवार शाम 6 बजे के लगभग दातागंज क्षेत्र के किसनी महेरा गांव में जमीनी विवाद में ईट पत्थर चलने साथ जमकर मारपीट हुई है। बताया जा रहा है कि 3 बीघा जमीन का विवाद था जिसे राजस्व टीम पैमाइश करने आई थी। टीम के जाने के बाद सरदार और ग्रामीणों में मारपीट हो गई। जमकर पत्थरबाजी हुई है।