चायल: उप जिलाधिकारी ने सिकन्दरपुर बजहा में भूमि विवाद की शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया
गुरुवार देर शाम छह बजे कौशाम्बी के ग्राम सिकन्दरपुर बजहा में उप जिलाधिकारी चायल अरुण कुमार ने राजस्व एवं पुलिस टीम के साथ भूमि विवाद की शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया। तालाब की भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण को एक सप्ताह में हटाने के निर्देश दिए गए, जबकि चकमार्ग पर अवैध निर्माण का मामला न्यायालय में विचाराधीन पाया गया।