मंदारहिल-दुमका रेलखंड पर 19 वर्षीय राहुल कुमार उर्फ लालू यादव का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना शनिवार देर रात की है। रविवार करीब 10 बजे युवक के शव का पोस्टमार्टम भागलपुर में कराया गया। परिजनों ने युवक के हत्या की आशंका व्यक्त की है, जिसको लेकर भागलपुर स्थित जीआरपी थाना में मृतक के पिता ने आवेदन दिया है। इधर मृतक के घर में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।