Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
image
image
image
image
image

विशेष सचिव, पीएचईडी ने खगड़िया में चापाकल मरम्मति कार्यों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के निर्देश खगड़िया, 10 जून 2026। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, बिहार सरकार के विशेष सचिव संजीव कुमार ने बुधवार को खगड़िया जिले में चापाकल मरम्मति एवं निष्पादन कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय पदाधिकारियों एवं अभियंताओं के साथ समीक्षा बैठक कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। विशेष सचिव द्वारा दिए गए निर्देशों के आलोक में जिला प्रशासन, खगड़िया ने जिले के मृत एवं खराब चापाकलों के निष्पादन तथा मरम्मत कार्यों में तेजी लाने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं अभियंताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन ने विभागीय मानकों के अनुरूप मृत चापाकलों का निष्पादन तथा मरम्मत योग्य चापाकलों की पहचान कर शीघ्र मरम्मत सुनिश्चित करने को कहा है। पंचायतवार तैयार माइक्रो-शेड्यूल के अनुसार सभी कार्यों का समयबद्ध निष्पादन किया जाएगा ताकि आम लोगों को निर्बाध पेयजल सुविधा उपलब्ध हो सके। निर्देश दिया गया है कि संबंधित कनीय अभियंता अपने-अपने क्षेत्र में निर्वाचित मुखिया, उपमुखिया एवं विगत पंचायत चुनाव के मुख्य निकटतम प्रतिद्वंद्वी अभ्यर्थियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यों की जानकारी साझा करें। इससे स्थानीय स्तर पर जनसहभागिता बढ़ेगी तथा कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होगी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पेयजल व्यवस्था से जुड़े कार्यों के निष्पादन में जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा किसी भी प्रकार के राजनीतिक या सामाजिक मतभेद को कार्यों में बाधा न बनने दिया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। कार्य पूर्ण होने के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं लाभुकों से सामाजिक प्रमाणीकरण प्राप्त किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक कार्यस्थल के जियोटैग्ड फोटोग्राफ विभागीय एमआईएस पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा, जिससे कार्यों की ऑनलाइन निगरानी एवं सामाजिक अंकेक्षण प्रभावी ढंग से किया जा सके। जिला प्रशासन ने खगड़िया प्रमंडल के विभिन्न प्रखंडों में कार्यरत सहायक अभियंताओं एवं कनीय अभियंताओं को निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार नियमित क्षेत्र भ्रमण करने तथा कार्यों की सतत समीक्षा करने का निर्देश दिया है। सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा गया है। अंत में जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि पेयजल स्रोतों की मरम्मत एवं निष्पादन संबंधी कार्यों में सहयोग करें तथा किसी भी समस्या की सूचना संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। - कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, खगड़िया

43 views | Khagaria, Bihar | Jun 11, 2026

MORE NEWS

गोगरी एवं बेलदौर प्रखंड अंतर्गत वज्रपात की घटना में 05 व्यक्तियों की मृत्यु होने की सूचना प्राप्त होते ही जिलाधिकारी, खगड़िया श्री नवीन कुमार द्वारा मामले का त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई शीघ्र पूर्ण करने तथा मृतकों के आश्रितों को अनुग्रह अनुदान राशि अविलंब उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

जिला प्रशासन द्वारा तत्परता के साथ सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण करते हुए आपदा प्रबंधन विभाग के प्रावधानों के अनुरूप प्रत्येक मृतक के आश्रित को ₹4 लाख की दर से कुल ₹20 लाख की सहायता राशि घटना के मात्र 10 घंटे के भीतर हस्तांतरित कर दी गई। जिला प्रशासन प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहयोग हेतु प्रतिबद्ध है।

गोगरी एवं बेलदौर प्रखंड अंतर्गत वज्रपात की घटना में 05 व्यक्तियों की मृत्यु होने की सूचना प्राप्त होते ही जिलाधिकारी, खगड़िया श्री नवीन कुमार द्वारा मामले का त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई शीघ्र पूर्ण करने तथा मृतकों के आश्रितों को अनुग्रह अनुदान राशि अविलंब उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। जिला प्रशासन द्वारा तत्परता के साथ सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण करते हुए आपदा प्रबंधन विभाग के प्रावधानों के अनुरूप प्रत्येक मृतक के आश्रित को ₹4 लाख की दर से कुल ₹20 लाख की सहायता राशि घटना के मात्र 10 घंटे के भीतर हस्तांतरित कर दी गई। जिला प्रशासन प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहयोग हेतु प्रतिबद्ध है।

Khagaria, Bihar | Jun 11, 2026

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता वाहन को किया रवाना
17 एवं 18 जून 2026 को जिले के सभी प्रखंडों में आयोजित होने वाले प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से आज समाहरणालय परिसर से जागरूकता वाहन को रवाना किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी, खगड़िया श्री नवीन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक, खगड़िया श्री राकेश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर जागरूकता वाहन को रवाना किया गया। यह वाहन जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों में भ्रमण कर आमजन को शिविर की तिथि, उद्देश्य एवं उपलब्ध सेवाओं की जानकारी प्रदान करेगा।
माननीय मुख्यमंत्री, बिहार सरकार के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंडों में दिनांक 17 एवं 18 जून 2026 को “प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर” का आयोजन किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाना तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।
जिलाधिकारी ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अपने निकटवर्ती प्रखंड मुख्यालय में आयोजित शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें तथा विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन, निबंधन, सत्यापन, केवाईसी, शिकायत निवारण एवं लाभ वितरण जैसी सेवाओं का लाभ प्राप्त करें।
शिविर में आयुष्मान भारत योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम स्वनिधि योजना, स्वयं सहायता समूह से संबंधित योजनाएं, दिव्यांगजन कल्याण योजनाएं, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड सहित विभिन्न विभागों की जनोपयोगी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी।
जिला प्रशासन द्वारा आमजन से अनुरोध किया गया है कि शिविर में भाग लेने के दौरान आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर तथा संबंधित योजनाओं से जुड़े आवश्यक दस्तावेज अपने साथ अवश्य लाएं, ताकि उनके आवेदनों एवं समस्याओं का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके।
जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से इस जनहितकारी पहल में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने तथा पात्र लाभुकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सहयोग करने की अपील की है।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता वाहन को किया रवाना 17 एवं 18 जून 2026 को जिले के सभी प्रखंडों में आयोजित होने वाले प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से आज समाहरणालय परिसर से जागरूकता वाहन को रवाना किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी, खगड़िया श्री नवीन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक, खगड़िया श्री राकेश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर जागरूकता वाहन को रवाना किया गया। यह वाहन जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों में भ्रमण कर आमजन को शिविर की तिथि, उद्देश्य एवं उपलब्ध सेवाओं की जानकारी प्रदान करेगा। माननीय मुख्यमंत्री, बिहार सरकार के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंडों में दिनांक 17 एवं 18 जून 2026 को “प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर” का आयोजन किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाना तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। जिलाधिकारी ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अपने निकटवर्ती प्रखंड मुख्यालय में आयोजित शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें तथा विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन, निबंधन, सत्यापन, केवाईसी, शिकायत निवारण एवं लाभ वितरण जैसी सेवाओं का लाभ प्राप्त करें। शिविर में आयुष्मान भारत योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम स्वनिधि योजना, स्वयं सहायता समूह से संबंधित योजनाएं, दिव्यांगजन कल्याण योजनाएं, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड सहित विभिन्न विभागों की जनोपयोगी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी। जिला प्रशासन द्वारा आमजन से अनुरोध किया गया है कि शिविर में भाग लेने के दौरान आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर तथा संबंधित योजनाओं से जुड़े आवश्यक दस्तावेज अपने साथ अवश्य लाएं, ताकि उनके आवेदनों एवं समस्याओं का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से इस जनहितकारी पहल में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने तथा पात्र लाभुकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सहयोग करने की अपील की है।

Khagaria, Bihar | Jun 10, 2026

17 एवं 18 जून को जिले के सभी प्रखंडों में आयोजित होगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर

खगड़िया, 10 जून 2026

माननीय मुख्यमंत्री, बिहार सरकार के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंडों में दिनांक 17 एवं 18 जून 2026 को “प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर” का आयोजन किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाना तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।

जिलाधिकारी ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अपने निकटवर्ती प्रखंड मुख्यालय में आयोजित शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें तथा विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन, निबंधन, सत्यापन, केवाईसी, शिकायत निवारण एवं लाभ वितरण जैसी सेवाओं का लाभ प्राप्त करें।

शिविर में आयुष्मान भारत योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम स्वनिधि योजना, स्वयं सहायता समूह से संबंधित योजनाएं, दिव्यांगजन कल्याण योजनाएं, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड सहित विभिन्न विभागों की जनोपयोगी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

जिला प्रशासन द्वारा आमजन से अनुरोध किया गया है कि शिविर में भाग लेने के दौरान आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर तथा संबंधित योजनाओं से जुड़े आवश्यक दस्तावेज अपने साथ अवश्य लाएं, ताकि उनके आवेदनों एवं समस्याओं का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके।

जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से इस जनहितकारी पहल में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने तथा पात्र लाभुकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सहयोग करने की अपील की है।

17 एवं 18 जून को जिले के सभी प्रखंडों में आयोजित होगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर खगड़िया, 10 जून 2026 माननीय मुख्यमंत्री, बिहार सरकार के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंडों में दिनांक 17 एवं 18 जून 2026 को “प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर” का आयोजन किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाना तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। जिलाधिकारी ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अपने निकटवर्ती प्रखंड मुख्यालय में आयोजित शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें तथा विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन, निबंधन, सत्यापन, केवाईसी, शिकायत निवारण एवं लाभ वितरण जैसी सेवाओं का लाभ प्राप्त करें। शिविर में आयुष्मान भारत योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम स्वनिधि योजना, स्वयं सहायता समूह से संबंधित योजनाएं, दिव्यांगजन कल्याण योजनाएं, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड सहित विभिन्न विभागों की जनोपयोगी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी। जिला प्रशासन द्वारा आमजन से अनुरोध किया गया है कि शिविर में भाग लेने के दौरान आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर तथा संबंधित योजनाओं से जुड़े आवश्यक दस्तावेज अपने साथ अवश्य लाएं, ताकि उनके आवेदनों एवं समस्याओं का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से इस जनहितकारी पहल में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने तथा पात्र लाभुकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सहयोग करने की अपील की है।

Khagaria, Bihar | Jun 10, 2026