कोटपूतली: कोटपूतली-बहरोड़ में सरियों से भरे ट्रेलर ने बुजुर्ग को कुचला, हुई मौत
Kotputli, Alwar | Jun 8, 2026
कोटपूतली-बहरोड़। पावटा थाना इलाके में जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे-48 पर आंतेला के पास सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे सरियों से भरे ट्रेलर ने बुजुर्ग को कुचल दिया। बेकाबू ट्रेलर करीब 100 फीट तक उसे घसीटता ले गया। हादसे में आंतेला निवासी सुरजाराम यादव (75) की मौत हो गई। हादसे का सीसीटीवी सामने आया है।