पन्ना: पन्ना में वन विभाग के पौधारोपण पर विवाद, ग्रामीणों ने दी 'अनिश्चितकालीन अनशन' की चेतावनी!
Panna, Panna | Apr 22, 2026 पन्ना के ककरहटी में शासकीय भूमि को लेकर प्रशासन और ग्रामीणों के बीच ठन गई है। सीएम राइज स्कूल के पास वन विभाग द्वारा किए जा रहे पौधारोपण का ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। जीतेन्द्र सिंह जाटव के नेतृत्व में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी गई है कि बिना संयुक्त सीमांकन कार्य न रोका गया, तो उग्र आंदोलन और अनशन किया जाएगा।