पन्ना: जीतू पटवारी से मुलाकात में छलका विस्थापितों का दर्द, पुलिस कार्रवाई और मुआवजे पर उठाए सवाल
Panna, Panna | May 11, 2026 "पन्ना में रुंझ बांध परियोजना अब किसानों और आदिवासियों के लिए आंसू बन गई है। आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पीड़ितों से मुलाकात की, जहां विस्थापितों का दर्द छलक पड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन मात्र 1 लाख रुपये का मुआवजा देकर उन्हें बेघर कर रहा है। रात के अंधेरे में पुलिसिया कार्रवाई और 'तानाशाही' के बीच बेबस परिवार अब इंसाफ की गुहार लगा रहे।