चौथम: कैथी अनुसूचित जाति टोला में दामाद ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
चौथम थाना क्षेत्र के कैथी अनुसूचित जाति टोला में शुक्रवार की देर रात में एक दामाद ने गले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद शनिवार की सुबह चौथम पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। घटना के बाद उनके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक कैथी निवासी प्रकाश दास का दामाद बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही शनिवार की सुबह