जगाधरी: डेंगू के कहर से बचने को लेकर नगर निगम की ओर से वार्ड के अंदर कराई जा रही है फॉगिंग
निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने जानकारी देते बताया कि शहर में लोगों को डेंगू से परेशानी ना हो इसको लेकर समय से पहले ही हर वार्ड के अंदर फॉगिंग कराई जा रही है। अब से पहले यमुनानगर के अंदर डायरिया का कहर देखने को मिल रहा था। इसको लेकर प्रशासन अभी से कार्रवाई करता हुआ नजर आ रहा है। ताकि लोगों को परेशानी ना हो।