Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand

गलीबाज का विजयपुर जनपद बना अड्डा! सीईओ साहब भी दे रहे हैं खूब गलियाँ, अब कर्मचारियों को ढाल बना चाहते हैं बचना। #श्योपुर

Sheopur, Sheopur | Aug 6, 2026

MORE NEWS

चित्रकला, रंगोली व निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित
उल्लासः एक अभिनव प्रयोग अभियान अंर्तगत हुए प्रतियोगिताएं
-----
माननीय मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के दिशा-निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्योपुर श्री बी एल प्रजापति के मार्गदर्शन में 04 अगस्त से 06 अगस्त तक उल्लासः एक अभिनव प्रयोग अभियान अंतर्गत जिला न्यायालय श्योपुर में पदस्थ न्यायिक अधिकारियों न्यायालयीन अधिकारी व कर्मचारी एवं अधिवक्तागण के बच्चों के सर्वांगीण विकास, रचनात्मकता और छिपी हुई प्रतिभा को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से चित्रकला, रंगोली व निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन जिला न्यायालय परिसर में स्थित ए.डी.आर. सेंटर, श्योपुर में किया गया।

प्रतिभागियों में दिखा अभूतपूर्व उत्साह

इन प्रतियोगिताओं में जिला न्यायालय श्योपुर में पदस्थ न्यायिक अधिकारियों, न्यायालयीन अधिकारी व कर्मचारी एवं अधिवक्तागण के बच्चों ने अत्यंत उत्साह एवं उमंग के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने अपनी उत्कृष्ट कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए अत्यंत सुंदर, आकर्षक एवं सामाजिक संदेश देने वाली रंगोलियां व चित्र बनाएं। साथ ही, निबंध प्रतियोगिता में अपनी मौलिक सोच और लेखन शैली से सभी को प्रभावित किया। कार्यकम के सफल आयोजन पर सभी अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उत्साहवर्धन किया।

15 अगस्त को किया जाएगा पुरूस्कृत

आयोजन के समापन अवसर पर प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजयी प्रतिभागियों को आगामी 15 अगस्त, 2026 (स्वतंत्रता दिवस) के मुख्य समारोह में मंच से विशेष रूप से पुरुस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा।
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP
#sheopur

चित्रकला, रंगोली व निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित उल्लासः एक अभिनव प्रयोग अभियान अंर्तगत हुए प्रतियोगिताएं ----- माननीय मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के दिशा-निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्योपुर श्री बी एल प्रजापति के मार्गदर्शन में 04 अगस्त से 06 अगस्त तक उल्लासः एक अभिनव प्रयोग अभियान अंतर्गत जिला न्यायालय श्योपुर में पदस्थ न्यायिक अधिकारियों न्यायालयीन अधिकारी व कर्मचारी एवं अधिवक्तागण के बच्चों के सर्वांगीण विकास, रचनात्मकता और छिपी हुई प्रतिभा को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से चित्रकला, रंगोली व निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन जिला न्यायालय परिसर में स्थित ए.डी.आर. सेंटर, श्योपुर में किया गया। प्रतिभागियों में दिखा अभूतपूर्व उत्साह इन प्रतियोगिताओं में जिला न्यायालय श्योपुर में पदस्थ न्यायिक अधिकारियों, न्यायालयीन अधिकारी व कर्मचारी एवं अधिवक्तागण के बच्चों ने अत्यंत उत्साह एवं उमंग के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने अपनी उत्कृष्ट कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए अत्यंत सुंदर, आकर्षक एवं सामाजिक संदेश देने वाली रंगोलियां व चित्र बनाएं। साथ ही, निबंध प्रतियोगिता में अपनी मौलिक सोच और लेखन शैली से सभी को प्रभावित किया। कार्यकम के सफल आयोजन पर सभी अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उत्साहवर्धन किया। 15 अगस्त को किया जाएगा पुरूस्कृत आयोजन के समापन अवसर पर प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजयी प्रतिभागियों को आगामी 15 अगस्त, 2026 (स्वतंत्रता दिवस) के मुख्य समारोह में मंच से विशेष रूप से पुरुस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Aug 6, 2026

विश्व स्तनपान सप्ताह अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
 ------
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन एवं सीएमएचओ डॉ. दिलीप सिंह सिकरवार के निर्देशन में आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर में विश्व स्तनपान सप्ताह अंतर्गत विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बीएमओ विजयपुर डॉ राघवेंद्र कर्ण के निर्देशन में नर्सिंग ऑफिसर पूनम शिवहरे एवं शारदा पाल ने माताओं को स्तनपान की सही तकनीक और शिशु की सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। साथ ही बताया कि जन्म के पहले घंटे के भीतर माँ का पहला गाढ़ा पीला दूध (कोलस्ट्रम) शिशु के लिए सर्वाेत्तम आहार है, जो उसे गंभीर बीमारियों से बचाता है।

बीईई श्री साहिब कुरैशी ने मैदानी स्तर पर माताओं को जागरूक करने के प्रयासों को साझा किया और उन्हें छह महीने तक केवल स्तनपान (ऊपर का पानी भी न देने) के संकल्प के बारे में विस्तार से समझाया।
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh 
#JansamparkMP
#sheopur

विश्व स्तनपान सप्ताह अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित ------ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन एवं सीएमएचओ डॉ. दिलीप सिंह सिकरवार के निर्देशन में आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर में विश्व स्तनपान सप्ताह अंतर्गत विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बीएमओ विजयपुर डॉ राघवेंद्र कर्ण के निर्देशन में नर्सिंग ऑफिसर पूनम शिवहरे एवं शारदा पाल ने माताओं को स्तनपान की सही तकनीक और शिशु की सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। साथ ही बताया कि जन्म के पहले घंटे के भीतर माँ का पहला गाढ़ा पीला दूध (कोलस्ट्रम) शिशु के लिए सर्वाेत्तम आहार है, जो उसे गंभीर बीमारियों से बचाता है। बीईई श्री साहिब कुरैशी ने मैदानी स्तर पर माताओं को जागरूक करने के प्रयासों को साझा किया और उन्हें छह महीने तक केवल स्तनपान (ऊपर का पानी भी न देने) के संकल्प के बारे में विस्तार से समझाया। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Aug 6, 2026

प्रस्फुटन शक्ति संचय का प्रशिक्षण आयोजित
------
जन अभियान परिषद द्वारा जनपद सभागार श्योपुर में प्रस्फुटन शक्ति संचय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक श्योपुर की विभिन्न ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के प्रतिनिधियों और स्वयंसेवकों को समाज विकास, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

जिला समन्वयक श्रीमती नेहा सिंह ने प्रस्फुटन समितियों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रस्फुटन समितियाँ ग्रामीण क्षेत्र में सामाजिक बदलाव और विकास की धुरी हैं। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य समितियों की संगठनात्मक क्षमता को मजबूत करना और उन्हें शक्ति संचय के माध्यम से स्वावलंबी व सक्रिय बनाना है।

उपसंचालक (पशुपालन) डॉ सुभाष दोहरे ने ग्रामीणों की आय बढ़ाने में पशुपालन और उन्नत नस्ल सुधार की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने पशुपालकों के लिए संचालित शासकीय योजनाओं और पशु स्वास्थ्य रक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण उपाय साझा किए।

परियोजना अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती राजेश शर्मा ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के समन्वय पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जन अभियान परिषद की समितियाँ शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में एक सुगम माध्यम के रूप में कार्य कर रही हैं।

ब्लॉक समन्वयक श्रीमती शाहीन परवीन ने तिरंगा अभियान, नवांकुर सखी, स्वैच्छिकता पर्व और सरकारी योजनाओं के प्रभावी दस्तावेजीकरण पर कार्य करने की अपेक्षा की गई। 
 
कार्यक्रम में विकासखंड श्योपुर की विभिन्न प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्ष, सचिव, नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं जन अभियान परिषद के परामर्शदाता व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रशिक्षण सत्र के अंत में ब्लॉक समन्वयक श्रीमती शाहीन परवीन द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। 
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP
#sheopur

प्रस्फुटन शक्ति संचय का प्रशिक्षण आयोजित ------ जन अभियान परिषद द्वारा जनपद सभागार श्योपुर में प्रस्फुटन शक्ति संचय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक श्योपुर की विभिन्न ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के प्रतिनिधियों और स्वयंसेवकों को समाज विकास, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिला समन्वयक श्रीमती नेहा सिंह ने प्रस्फुटन समितियों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रस्फुटन समितियाँ ग्रामीण क्षेत्र में सामाजिक बदलाव और विकास की धुरी हैं। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य समितियों की संगठनात्मक क्षमता को मजबूत करना और उन्हें शक्ति संचय के माध्यम से स्वावलंबी व सक्रिय बनाना है। उपसंचालक (पशुपालन) डॉ सुभाष दोहरे ने ग्रामीणों की आय बढ़ाने में पशुपालन और उन्नत नस्ल सुधार की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने पशुपालकों के लिए संचालित शासकीय योजनाओं और पशु स्वास्थ्य रक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण उपाय साझा किए। परियोजना अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती राजेश शर्मा ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के समन्वय पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जन अभियान परिषद की समितियाँ शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में एक सुगम माध्यम के रूप में कार्य कर रही हैं। ब्लॉक समन्वयक श्रीमती शाहीन परवीन ने तिरंगा अभियान, नवांकुर सखी, स्वैच्छिकता पर्व और सरकारी योजनाओं के प्रभावी दस्तावेजीकरण पर कार्य करने की अपेक्षा की गई। कार्यक्रम में विकासखंड श्योपुर की विभिन्न प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्ष, सचिव, नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं जन अभियान परिषद के परामर्शदाता व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रशिक्षण सत्र के अंत में ब्लॉक समन्वयक श्रीमती शाहीन परवीन द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Aug 6, 2026