शनिवार शाम 5 बजे जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के अनुसार नर्मदापुरम पुलिस अधीक्षक साईं कृष्ण ने शुक्रवार को हॉकी टर्फ मैदान पहुंचकर खिलाड़ियों एवं खेल विभाग के स्टाफ से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से संवाद करते हुए उन्हें खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले एवं राष्ट्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।