दरभंगा: भीषण गर्मी में सावधानी ज़रूरी: इन आसान उपायों से रहें सुरक्षित
भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार कुछ आसान उपाय अपनाकर गर्मी से बचा जा सकता है। सबसे पहले, दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बेहद जरूरी है। रोजाना कम से कम 8–10 गिलास पानी जरूर लें। इसके साथ ही नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ और जूस जैसे तरल पदार्थों का सेवन शरीर को हाइड्रेट रखने