अमरपाटन थाना क्षेत्र के रामनगर रोड सुआ मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क पर खड़े आवारा पशुओं से टकरा गई।जिसमें बाइक सवार महेश साकेत व सावन साकेत नामक युवक घायल हुए हैं। घायल दोनों युवक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरपाटन पहुंचे थे। जहाँ डॉक्टर ने ईलाज बाद दोनों युवकों को छुट्टी से दी हैं।