मानिकपुर: गुरौला में नाली के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच पत्थरबाजी, 4 लोग घायल, पुलिस ने करवाया स्वास्थ्य परीक्षण
मानिकपुर के चुरेह के गांव गुरौला में रविवार सुबह11 बजे पहले पक्ष से अधेड़ महिला सकुन्तला देवी ने पड़ोसी को घर के बाहर बने नाली के चेम्बर में कचरा भरने की शिकायत की,दूसरे पक्ष ने गाली गलौज शुरू कर दी, दोनों पक्षो में पत्थर बाजी हुई,पहले पक्ष सकुन्तला के सर में गंभीर चोटें आई है,व दूसरे पक्ष सेआलोक जयसवाल अंकित जयसवाल व उनकी मां सुनीता का स्वास्थ परीक्षण हुआ है।