नकुड: तीतरो रोड पर नगर पालिका द्वारा डाले गए कूड़े के ढेर में लगी आग, राहगीरों का निकलना हुआ मुश्किल
गंगोह के तीतरों मार्ग पर नगरपालिका द्वारा डाले गए कूड़े के ढेर में आग लग गई, जिससे आसपास के क्षेत्र में घना और दमघोंटू धुआं फैल गया। धुएं के बीच से राहगीरों और वाहन चालकों को गुजरने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगरपालिका कूड़े का वैज्ञानिक एवं निर्धारित स्थान पर निस्तारण करने के बजाय खुले स्थान पर कूड़ा डाल रही है।