सरदारशहर: फोगां में नरेगा कार्य के दौरान जोहड़ पायतन की खुदाई कर रहे 40 वर्षीय मजदूर को जहरीले सांप ने डसा, मजदूर की बिगड़ी हालत
नरेगा कार्य में जोहड़ पायतन की खुदाई कर रहे 40 वर्षीय नरेगा मजदूर काशीराम को जहरीले सांप ने डस लिया। मौके पर ही मजदूर की हालत बिगड़ गयी। साथी मजदूरों ने निजी वाहन से घायल मजदूर को तुरन्त डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। जहां मौजूद डॉटर व नर्सिंग स्टाफ ने मजदूर का ईलाज किया। नरेगा मजदूर जहरीले सांप को पकड़ कर डिब्बे में डालकर अस्पताल में साथ ले आये।