पंडरिया: कुंडा के ग्रामीणों ने सड़क, नाली निर्माण और पानी निकासी की व्यवस्था करने की मांग को लेकर जिला पंचायत में सौंपा ज्ञापन
27 फरवरी को पंडरिया विकासखड़ के ग्राम पंचायत कुंडा के ग्रामीण जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे। जहा पहुंचकर उन्होंने ग्राम पंचायत में व्याप्त सड़क,नाली निर्माण और पानी निकासी की व्यवस्था को लेकर जिला पंचायत कार्यालय में ज्ञापन सौंपा और ग्राम के सपरंच पर मनमानी करने का आरोप लगाया।जिस पर जिला पंचायत सीईओ ने उनकी समस्या को निदान करने का आश्वासन दिया।