दाउदनगर: मौलाबाग स्थित टाउन हॉल परिसर में डॉ भीमराव अंबेडकर स्मारक निर्माण समिति द्वारा मनाई गई डॉ अंबेडकर की जयंती
मौलाबाग स्थित टाउन हॉल परिसर में शुक्रवार को 4:30 बजे से डॉ भीमराव अंबेडकर स्मारक निर्माण समिति के तत्वाधान में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के 135 वीं जयंती पखवाड़े के तहत बाबा साहब की जयंती मनाई गई। बसपा कार्यालय के नजदीक बुध विहार में शिलान्यास किया गया। वक्ताओं ने संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।