बांका: झखड़ा गांव के पास अनियंत्रित होकर पलटा टोटो, दो महिलाएं घायल
Banka, Banka | Oct 21, 2024 झखड़ा गांव के पास टोटो के अनियंत्रित होकर पलट जाने से भागवतचक गांव की महिला पुतुल देवी और असौता गांव की महिला विमला देवी जख्मी हो गई। घटना सोमवार दोपहर 1:00 बजे की है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सक के द्वारा जख्मी दोनों का इलाज किया जा रहा है। घटना का कारण जर्जर सड़क बताया जा रहा है।