बिल्सी: परोली निवासी युवक के बिना ओटीपी बताए क्रेडिट कार्ड से कटे ₹58,902, पीड़ित ने बिल्सी पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया
Bilsi, Budaun | Apr 11, 2026 बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के परौली निवासी उमाशंकर मौर्य के क्रेडिट कार्ड से ₹58,902 कट गए। पीड़ित ने इस संबंध में बिल्सी पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। उमाशंकर मौर्य ने बताया कि उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया था। कॉल करने वाले व्यक्ति ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा दिया और कुछ जानकारी मांगी।