नोहर विधायक अमित चाचाण ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र भेजकर नोहर विधानसभा क्षेत्र में पाला पड़ने से फसलों को हुये व्यापक नुकसान के सम्बध में तत्काल विशेष गिरदावरी व सर्वे करवाई जाकर मुआवजा देने की मांग की है। पत्र में विधायक ने बताया की नोहर विधानसभा क्षेत्र के गांवों में विगत दिनों अचानक पड़ने वाले पाले के कारण किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है।