सांगानेर: गोविंदगढ़ लोहरवाड़ा रेलवे ट्रैक के आसपास घायल अचेत अवस्था में मिला एक युवक, पुलिस ने युवक को अस्पताल में करवाया भर्ती
गोविंदगढ़ और लोहरवाड़ा के बीच रेलवे ट्रैक के पास एक युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। स्थानीय लोगों ने उसे अचेत हालत में देखा,जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से घायल युवक को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जयपुर रेफर कर दिया। जहां इलाज जारी है।