मऊआइमा थाना क्षेत्र के बांका जलालपुर ग्राम सभा में रास्ते को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि इस दौरान एक सरकारी नाली को ईंट और कूड़ा डालकर बंद कर दिया गया। उक्त गांव निवासी राम लखन पटेल के घूरगड्ढे को लेकर हरिश्चंद्र पटेल से विवाद चल रहा था। गुरुवार को प्रार्थना पत्र के आधार पर पहुंचे लेखपाल ने पैमाइश की।