जलालपुर: भूमि विवाद में चाकूबाजी, चार लोग गंभीर रूप से घायल
कोपा थाना क्षेत्र के कोपा बाजार में भूमि विवाद को लेकर गुरुवार को दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से चाकू बाजी शुरू हो गई । जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को लेकर बाजार में तनाव उत्पन्न हो गया। घायलों की पहचान संतोष कुमार सिंह ,विक्की सिंह ,सनी कुमार सिंह समेत चार लोगों के रूप में हुई है।