परबतसर: परबतसर पुलिस ने 203.72 ग्राम एमडीएमए के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया, एक कार भी की गई ज़ब्त
परबतसर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी जगदीश प्रसाद मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रकरण में आरोपी धनाराम एवं राजूराम को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने परिवहन हेतु प्रयुक्त एक कार को भी जप्त किया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है।