परबतसर: रामदेवरा पदयात्रा में जा रही महिला ने बाजवास में एक पेड़ से लटक कर की आत्महत्या, पुलिस मौके पर पहुंची
रामदेवरा पैदल यात्रा में जा रही एक महिला ने बाजवास में एक पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं घटना की जानकारी ली। पीलवा थाना अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि जयपुर ग्रामीण के मोहनपुर निवासी नांनची बावरी ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया एवं जांच शुरू की।