हरदोई: हरदोई में खाद की किल्लत से किसानों को हो रही परेशानियों को लेकर भाकियू के मंडल अध्यक्ष रावेंद्र सिंह ने उठाए सवाल
Hardoi, Hardoi | Nov 12, 2025 हरदोई जिले में डीएपी खाद की भारी किल्लत के कारण किसान बेहद परेशान हैं।खेतों में बुवाई का समय बीतता जा रहा है लेकिन किसानों को सरकारी समितियों से खाद नहीं मिल पा रही।इसको लेकर भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष रावेंद्र सिंह ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।रावेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार किसानों की बात सिर्फ कागज़ों में करती है,ज़मीन पर हकीकत कुछ और है।