हाथरस: DM ने गांव भोजपुर खेतसी में संविलियन विद्यालय का निरीक्षण कर छात्रों को बेहतर शिक्षा देने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी राहुल पांडेय ने शनिवार को दोपहर को गांव भोजपुर खेतसी में संचालित संविलियन विद्यालय का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य से संविलियन विद्यालय में तैनात अध्यापकों तथा पंजीकृत छात्र-छात्राओं के बारे में जानकारी की। जिस पर प्रधानाचार्या ने बताया कि विद्यालय मे कुल 11 अध्यापक/अध्यापिका तैनात हैं। विद्यालय में कुल 124 छात्र/छात्राऐं पंजीकृत हैं।