हाथरस: गांव ठूलई स्थिति मलखान सिंह इंटर कॉलेज के बाहर खड़े होकर लड़कियों पर टिप्पणी व फब्तियां कसने वाले 3 अभियुक्त गिरफ्तार
जनपद हाथरस पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत गांव ठूलई स्थिति मलखान सिंह इंटर कॉलेज के बाहर खड़े होकर लड़कियों पर टिप्पणी व फब्तियां कसने वाले तीन अभियुक्तों को एंटी रोमियो टीम ने गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए एंटी रोमियो टीम द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।