बेनीपट्टी: नगर पंचायत के सभागार में साधारण बोर्ड की बैठक हुई आयोजित
बेनीपट्टी नगर पंचायत में गुरुवार को मुख्य पार्षद मंजू देवी की अध्यक्षता में बेनीपट्टी नगर पंचायत के सभागार में साधारण बोर्ड की बैठक आयोजित हुई है। बैठक में गत वित्तीय वर्ष में आवंटित राशि से हुई वार्डों में विकास की कार्यों की चर्चा की गई है। बैठक में उपमुख्य पार्षद शिखा कुमारी सहित बेनीपट्टी नगर पंचायत के सभी वार्ड के वार्ड पार्षद उपस्थित थे।