बेनीपट्टी: मधवापट्टी गांव में होटल में लगी आग,लाखों की संपत्ति जलकर हुई राख
मधुबनी जिला के बेनीपट्टी अंचल के मधवापट्टी गांव में एक होटल में आग लग गई है। जिससे लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई है। वहीं होटल के मालिक के पंकज चौधरी ने असामाजिक तत्वों द्वारा होटल में आग लगाने की आशंका जताई है। वहीं पीड़ित व्यक्ति द्वारा अरेर थाना में आवेदन दिया गया है। आवेदन पर अरेर थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है।