मेरठ: मुंडाली क्षेत्र से 4 माह से लापता है युवक, थाना पुलिस तलाश में नाकाम, परिजनों ने SSP ऑफिस पर किया प्रदर्शन
Meerut, Meerut | Aug 13, 2024 थाना मुंडाली क्षेत्र से लापता युवक के परिजन एसएसपी ऑफिस पहुंचे और बताया किउनका बेटा 4 माह से लापता है। थाना पुलिस पूरे मामले में लापरवाही बरत रही है। परिजनों का आरोप है की, उन्होंने कुछ युवकों पर शक जताया था। लेकिन पुलिस ने उन युवकों से सख्ती से पूछताछ नहीं की है।परिजनों ने अब एसएसपी को शिकायती पत्र दे लापता बेटे की बरामदगी की गुहार लगाई है।