मेरठ: भावनपुर क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का विरोध करने पर मारपीट,घटना CCTV में क़ैद,नही हुई कार्रवाई
Meerut, Meerut | Aug 13, 2024 भावनपुर थाना क्षेत्र में स्कूल आते जाते समय कक्षा आठ की छात्रा से छेड़छाड़ और परिजनों द्वारा विरोध करने पर मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। जहां महिला ने थाने में युवक के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।लेकिन कार्रवाई नही होने पर अब परिजनों ने उच्च अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी में क़ैद है।