मेरठ: मेरठ के लोहिया नगर क्षेत्र से युवक का अपहरण, कार सवार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
Meerut, Meerut | Aug 12, 2024 मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र स्थित हुमायूं नगर से आधा दर्जन कार सवार बदमाशों ने सोमवार शाम को दुकान पर खड़े एक युवक का अपहरण कर लिया। बदमाश युवक को जबरन कार में डालकर ले जाने लगे। युवक का अपहरण करने के दौरान बदमाश निकट के मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे इसके बाद पीड़ित युवक के परिवार वालों ने सीसीटीवी फुटेज देकर पुलिस को घटना की जानकारी दी।