बैरसिया: भोपाल के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र के विधायक भगवान दास सबनानी के द्वारा मलेरिया जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाई गई
भोपाल के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र के विधायक भगवान दास सबनानी के द्वारा मलेरिया जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाई गई। आपको बता दें कि सोमवार दोपहर करीब 2 बजे उस आयोजन का मुख्यमंत्री मोहन यादव और डॉ मनीष शर्मा के मार्गदर्शन और जिला मलेरिया अधिकारी स्मृता नामदेव के निर्देशन में मलेरिया माह के अंतर्गत किया गया।