खंडवा: "पेपर लीक से परेशान छात्र, कांग्रेस का बड़ा हमला: राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' अभियान की खंडवा से हुंकार"
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रव्यापी अभियान "छात्रों की गूंज" के तहत बुधवार 24 जून को कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर) प्रतिभा रघुवंशी ने शिक्षा व्यवस्था, पेपर लीक, प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितता और बढ़ती बेरोजगारी को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।