सज्जनगढ़: सज्जनगढ़ पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 2 साल से फरार 20 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, लूट के मामले में था वांछित
सज्जनगढ़ थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने लूट के मामले में 2 साल से फरार चल रहे 20 हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है।महेश कटारा पर था 20हजार का इनाम थानाधिकारी धनपत सिंह ने बताया कि अभियुक्त महेश पुत्र रणजीत कटारा,निवासी संदलाई चरकनी थाना कुशलगढ़,साल 2022 से लूट के एक मामले में फरार चल रहा था।