अरवल: मकबुलपुर राजा गांव में महिला सशक्तिकरण को लेकर कांग्रेस ने लगाई चौपाल
Arwal, Arwal | May 29, 2025 मकबुलपुर राजा गांव में कांग्रेस पार्टी ने "माई बहिन मान योजना" के तहत महिला चौपाल का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष डॉ. धनंजय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ही असली जनकल्याण योजनाओं की जननी है। उन्होंने घोषणा की कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर जरूरतमंद महिलाओं को हर माह ₹2500 बैंक खाते में दिए जाएंगे।