मिर्ज़ापुर: भिस्कुर के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में लगाया आरोप, एसआईआर में जमा किया पूरा कागजात, ड्राप लिस्ट में भी था परिवार का नाम
सिटी ब्लाक के भिस्कुरी गांव के ग्रामीणों ने दो भाजपा कार्यकर्ताओं पर नाम कटवाने का आरोप लगाकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि परिवार का एसआईआर हो गया था। ड्राप लिस्ट में नाम भी था, लेकिन दो भाजपा कार्यकर्ताओं ने फॉर्म सात भरवाकर नाम कटवा दिया।