बूंदी: जिला निर्वाचन अधिकारी ने लिया होम वोटिंग सुविधा जायजा
Bundi, Bundi | Apr 15, 2024 लोकसभा आम चुनाव के तहत बूंदी विधानसभा क्षेत्र में बार्ली और बिशनपुरिया में होम वोटिंग सुविधा से हुए मतदान का रविवार को जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय गोदारा व पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा ने जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों के लिए आयोग के निर्देशानुसार कराई जा रही होमवोटिंग का मौके पर पहुंचकर जायजा लिया तथा मतदाताओं से चर्चा की