#भाजपा_प्रदेश_अध्यक्ष_महेंद्र_भट्ट_का_कांग्रेस_पर_तीखा_हमला_राहुल_गांधी_के_धरने_पर जताई कड़ी आपत्ति
#देहरादून: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस पार्टी और उसके नेतृत्व पर एक बार फिर बड़ा राजनीतिक हमला बोला है। राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री आवास के बाहर दिए जा रहे धरने पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने इसे पूरी तरह राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता से जुड़े वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के प्रदर्शनों का सहारा ले रही है।