सीतापुर: खैराबाद में सिद्धार्थ नगर से घर से भागकर दिल्ली जा रहे बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, उपचार जारी
जनपद के खैराबाद इलाके में सिद्धार्थ नगर से घर से भाग कर दिल्ली जा रहे बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल युवको को उपचार के लिए एंबुलेंस की मदद से सीतापुर के जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों के द्वारा हालत नाजुक बताई गई और उपचार जारी है।