गढ़वा: पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के कल्याणपुर स्थित आवास पर मनाया गया शिबू सोरेन का जन्मदिन
Garhwa, Garhwa | Jan 11, 2025 पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर जी कल्याणपुर स्थित आवास पर शनिवार को दोपहर करीब 1 बजे दिशोम गुरू श्री शिबू सोरेन जी का जन्मदिन धूम-धाम से मनाया गया।जिला अध्यक्ष तनवीर आलम खान के नेतृत्व मे मनाया गया जन्मदिन के अवसर पर वक्ताओं ने बताया कि दिशोम गुरू श्री शिबू सोरेन जी का जन्म 11 जनवरी 1944 को वर्त्तमान रामगढ़ जिलें के नेमरा गांव मे हुआ था।