गढ़वा: डीसी ने जनता दरबार में आमजनों की समस्याएं सुनी
Garhwa, Garhwa | Jan 10, 2025 गढ़वा डीसी शेखर जमुआर ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई एवं उसके निष्पादन हेतु उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया। आज के जनता दरबार में राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा, योजनाओं का लाभ, अतिक्रमण आदि मामले सामने आए।