गढ़वा: भंडरिया वन क्षेत्र में जंगली बिल्ली के नवजात का शव मिला, तेंदुआ समझकर लोग डरे
Garhwa, Garhwa | Jan 10, 2025 भंडरिया वन क्षेत्र के बैरिया जंगल में एक जंगली जानवर के नवजात बच्चे का शव मिला है।मवेशी चराने गये चरवाहों की सूचना पर वनकर्मियों ने मामले की जांच की।वहीं मृत नवजात को कब्जे में लेकर इसकी पहचान के लिए भंडरिया वन परिसर ले गये।जानकारी के अनुसार चरवाहों की सूचना पर उक्त जंगली जानवर के नवजात को देखने के लिये ग्रामीणों की भीड़ लग गई।