केकड़ी: केकड़ी में भू-माफियाओं से मंदिर भूमि मुक्त कराने की मांग को लेकर वैष्णव समाज ने प्रदर्शन किया, सौंपा ज्ञापन
Kekri, Ajmer | Jun 8, 2026 केकड़ी व क्षेत्र में मंदिरों की डोहली भूमि पर अतिक्रमण,अवैध कब्जो के मामलो को लेकर पुजारी वैष्णव समाज में रोष व्याप्त है।कार्रवाई की मांग लेकर सोमवार को दोपहर 1 बजे वैष्णव समाज ने ADM व SDM केकड़ी को ज्ञापन सौंपकर मंदिरों की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने,सीमांकन करवाने तथा पुजारी परिवारों को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की,ज्ञापन में चेतावनी भी दी गई।