आगामी विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए नौतन पुलिस ने शराब कारोबारियों के खिलाफ सघन अभियान छेड़ दिया है। इसी क्रम में शनिवार की सुबह करीब 10:00 बजे थानाध्यक्ष प्रमोद पासवान को गुप्त सूचना मिली कि शिवराजपुर छरकी झाड़ी इलाके में उत्तर प्रदेश से बड़ी मात्रा में शराब की खेप लाई गई है।