ललितपुर: भीषण गर्मी में बिजली कटौती ने लोगों का जीना किया दूभर, बुन्देलखण्ड विकास सेना ने उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
स्थानीय कंपनी बाग में बुन्देलखण्ड विकास सेना की एक आवश्यक बैठक बु. वि.सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू की अध्यक्षता में आहूत की गई । बैठक में ललितपुर शहर में भीषण गर्मी के मौसम में विद्युत विभाग की अकर्मणता के कारण बार बार होने वाली कटौती को लेकर भी चिंता व्यक्त की गई।बुन्देलखण्ड विकास सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू ने कहा विद्युत व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो होगा आंदोलन