ब्यावर: भीषण गर्मी के बीच अस्पताल अलर्ट मोड पर, हीट स्ट्रोक मरीजों के लिए विशेष इंतजाम, प्राथमिक उपचार दवाइयों के साथ ORS
Beawar, Ajmer | Apr 17, 2026 ब्यावर। शुक्रवार दोपहर 3 बजे क्षेत्र में लगातार बढ़ती भीषण गर्मी को देखते हुए स्थानीय अस्पताल प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। गर्मी जनित बीमारियों, विशेषकर हीट स्ट्रोक के मामलों को ध्यान में रखते हुए अस्पताल में विशेष तैयारियां की गई हैं। अस्पताल में हीट स्ट्रोक से प्रभावित मरीजों के लिए 10 पलंग आरक्षित किए गए हैं। पीएमओ डॉ. एसएस चौहान ने जानकारी देते हुए